Aadhar Card Mobile Number Link. दोस्तों आधार कार्ड का काम अपडेट का अब आप खुद से कर सकते है सरकार ने आधार कार्ड के एप्लीकेशन में अपडेट का काम शुरू कर दिया है अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या लिंक है लेकिन नंबर आपके पास नहीं है आप अपने आधार कार्ड का मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते है तो अब आप मोबाइल से कर सकते हैं मोबाइल से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए या अपडेट करने के लिए आपको अपने मोबाइल में दो एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा उसके बाद आपको एप्लीकेशन से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक करने के लिए या अपडेट करने के लिए अप्लाई करना होगा, इस लेख के आखिर में यह भी बताया गया है आधार कार्ड में नाम, पता तथा ईमेल को अपडेट कैसे करें,
Mobile से Aadhar card Mobile Number Link या Update कैसे करें
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के आपके पास दो तरीके है आप आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को CSS सेण्टर से लिंक करवा सकते हैं या खुद से मोबाइल से कर सकते हैं खुद से लिंक करने के लिए आपको अपने मोबाइल में दो एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है और उनको ओपन करना है उसके बाद मोबाइल नंबर से अकाउंट क्रिएट करना है और आधार कार्ड के नंबर को लिखना है इसके बाद Mobile Number LInk पर क्लिक करना है,
इसके बाद आपको जो नंबर लिंक करना है उसको लिखना है फिर OTP आएगा उसे दर्ज करके सबमिट कर देना है और आखिर में आपको मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए Fees Pay कर देनी है आपका काम हो जाएगा मोबाइल नंबर को अपडेट होने में 7 से 14 दिन का समय लगता है उसके बाद हो जाएगा, Mobile Number को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कौन से एप्लीकेशन डाउनलोड करना है कितनी फीस Pay करनी होगी यह सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रिक्रिया को स्टेप बाय स्टेप पढ़िए।
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने की पक्रिया – Aadhar Card Mobile Number Link
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक करने को अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले अपने पास अपना आधार कार्ड रख लेना है और जो मोबाइल नंबर आप लिंक करना चाहते है उस मोबाइल नंबर को अपने मोबाइल में एक्टिव रखना है उसके बाद आपको इस प्रिक्रया को फॉलो करना हैं,

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको कुछ एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए आपको प्ले स्टोर पर आना है। प्ले स्टोर पर आने के बाद Search के विकल्प पर क्लिक करना है।

Search पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल का कीबोर्ड एक्टिव हो जाएगा यहां आपको इंग्लिश में adhaar beta app लिखना है तथा सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।

अब आपको तुरंत सर्च रिजल्ट दिखाई देगा इंटरनेट की स्पीड धीमी होने पर समय लग सकता है यहां आपको आधार कार्ड का आधिकारिक एप्लीकेशन दिखाई देगा इसको आपको डाउनलोड करना है डाउनलोड करने के लिए Install बटन पर क्लिक करें।
Install बटन पर क्लिक करने के बाद यह एप्लीकेशन डाउनलोड होने लग जाएगा अब आपको इस एप्लीकेशन को डाउनलोड होने देना है तथा दूसरे एप्लीकेशन को भी डाउनलोड करना है उसके लिए आपको फिर से Search के विकल्प पर क्लिक करना है।

Search के विकल्प पर क्लिक करने के बाद यहां आपको दूसरे एप्लीकेशन का नाम Adhaar Face Rd लिखना है, इंग्लिश में लिखने के बाद इसको सर्च करना है।

अब दूसरा एप्लीकेशन भी आपके सामने प्रस्तुत हो जाएगा यह भी आधार कार्ड का ऑफीशियली एप्लीकेशन है सबसे ऊपर आपको देखने के लिए मिलेगा इस एप्लीकेशन को भी आपको डाउनलोड कर लेना है डाउनलोड करने के लिए आपको Install पर क्लिक करना है।

दोनों एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेने के बाद आपको मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू करनी है इसके लिए आपको अपने मोबाइल के एप्लीकेशन पेज पर आ जाना है जो एप्लीकेशन अपने डाउनलोड किया है वह आपको आपके एप्लीकेशन के पेज पर मिल जाएगा इस एप्लीकेशन को क्लिक करके ओपन कर लेना है।

एप्लीकेशन Open करने के बाद सबसे पहले आपको कुछ परमिशन को Allow करना होगा जैसे की allow Aadhar to make and manage phone calls यह पूछ रहा है आधार कार्ड में अपडेट करते समय यदि कोई कॉल या संदेश आता है तो क्या उसके लिए आप राजी हैं तो यहां आपको Allow पर क्लिक कर देना है।

अब दूसरा पेज खुलेगा और यहां पर दूसरी परमिशन आपसे मांगी जाएगी यहां आपसे पूछा जा रहा है क्या आप अपडेट करते समय फोटो लेने की परमिशन दे सकते है जैसे की इंग्लिश में लिखा है hello Aadhar to take pictures and record video इसको भी आपको Allow कर देना है।

अब तीसरे पेज पर Allow Aadhar to send and view SMS messages लिखा मिलेगा इसको भी Allow कर देना है।

अब आपको यह पेज देखने के लिए मिलेगा जो ऊपर फोटो में देख रहा है यहां आने के बाद आपको discover key features के लिंक पर क्लिक करना है।

उसके बाद इस एप्लीकेशन के सभी एक-एक करके फीचर के बारे में जानकारी दी जाएगी आपको इसको पढ़कर Next कर देना है।

अब दूसरे फीचर के बारे में यहां बताया जाएगा इसको भी पढ़कर Next कर देना है।

अब इस पेज पर भी आपको फीचर के बारे में बताया जाएगा इसको भी आपको नेक्स्ट कर देना है।

आखिर में आप इस पेज पर आ जाएंगे यहां आपको आधार नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा आधार नंबर दर्ज करने के लिए आप Enter Aadhaar Number के बटन पर क्लिक कर दें।

अगला पेज खुलेगा यहां पर आपसे फिर से कहा जाएगा क्या आप तैयार हैं आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए तो आपको I am ready with my Aadhar बटन पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद आपको जिस आधार कार्ड में बदलाव करना है जिससे मोबाइल नंबर लिंक करना है इस आधार कार्ड की संख्या यहां पर दर्ज करें तथा Continue पर क्लिक कर दें।

अब आपको टर्म्स एंड कंडीशन पढ़ने के लिए कहा जाएगा यह इंग्लिश में लिखी होगी इसको आप पढ़ भी सकते हैं या छोड़ भी सकते हैं terms and condition agree करने के बाद Proceed बटन पर क्लिक कर दें।

अब यहां पर आपको अपने मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन करना होगा जो मोबाइल नंबर आपके मोबाइल में इंसर्ट है और जो सक्रिय है इस सिम को सेलेक्ट करें। और Send SMS पर क्लिक कर दें।

अब यहां पर एक संदेश दिखाई देगा यहां आपसे कहा जाएगा क्या आप अपने इसी मोबाइल नंबर पर Otp प्राप्त करना चाहते हैं यदि मोबाइल नंबर सही है और इसी पर ओटीपी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप Send पर क्लिक कर दें।

अब एक बार फिर से आपको यह मैसेज दिखाई देगा यहां पर आप Continue with this mobile number पर क्लिक करें।

अब आपको अपने चेहरे के साथ वेरिफिकेशन करना होगा इसके लिए आप initiate to face authentication पर क्लिक करें। उसके बाद आपके मोबाइल का कैमरा इसी एप्लीकेशन में चालू हो जाएगा यहां आपको अपने Face को सामने रखना है तथा अपने आंखों को बंद करके खोलना है। उसके बाद आपका चेहरा ऑटोमेटेकली Fetch हो जाएगा।

अब यहां पर आपको 6 नंबर का एक Pin क्रिएट करना है। ताकि आपको बार-बार अपने चेहरे के साथ वेरिफिकेशन ना करना पड़े अगली बार आप इस एप्लीकेशन में जब लोगों करेंगे आपको इसी पासवर्ड को दर्ज करना होगा और आसानी से आप लोगों कर लेंगे Pin लिखने के बाद continue पर क्लिक कर दें।

अब इस एप्लीकेशन में आने के बाद आपको My Aadhaar Update का विकल्प दिखाई देगा आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है।

उसके बाद आपको दूसरा पेज दिखाई देगा यहां पर आपको वह सभी ऑप्शन दिखाई देंगे जिसको आप अपडेट कर सकते हैं यहां पर हम सबसे पहले मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं तो उसके लिए mobile number update पर क्लिक करें।

Mobile number update पर क्लिक करने के बाद आपको यह बताया जाएगा मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको क्या-क्या करना होगा सबसे पहले नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा उसके बाद face authentication पूरा करना होगा और फीस का भुगतान करना होगा इसके बाद आपका मोबाइल नंबर लिंक होने के लिए सबमिट हो जाएगा। यहां पर यह सब पढ़ने के बाद Continue बटन पर क्लिक कर दें।

अब आपके यहां उस मोबाइल नंबर को लिखना है जो आप आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं।

मोबाइल नंबर लिखने के बाद Send OTP पर क्लिक करें।

अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करना है। और सबमिट कर देना है।

अब आपको अपने चेहरे का वेरिफिकेशन करना है इसके लिए आप face authenticate के विकल्प पर क्लिक करें।

उसके बाद यहां खाली बॉक्स को टिक कर दें और Proceed पर क्लिक कर दें हैं।

अब आपको आखरी पेज पर आने के बाद मोबाइल नंबर लिंक करने की फीस का भुगतान करना है भुगतान आप ऑनलाइन Rozorpay के माध्यम से कर सकते हैं

भुगतान करने के बाद final receipt को डाउनलोड कर लें, ताकि आपका मोबाइल नंबर लिंक हुआ है या नहीं अपडेट हुआ है या नहीं यह बाद में आप स्टेटस चेक कर सकें।
Mobile से Adhar Card में Number Link करने के लिए कौन कौन से Application को Download करना होगा?
मोबाइल से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको दो एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा एक एप्लीकेशन के माध्यम से आपको अपने चेहरे का वेरिफिकेशन करना होगा तथा दूसरे एप्लीकेशन के माध्यम से आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक तथा अपडेट करने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा दोनों एप्लीकेशन के नाम यहां नीचे लिखे हैं आप इनको प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
- Adhaar Beta App
- Adhaar Face Rd App
आधार कार्ड से नंबर लिंक करने के लिए कितनी फीस लगेगी ?
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको 75 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक होने में कितना समय लगता है?
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए जब आप आवेदन कर देते हैं और आवेदन सफलतापूर्वक सही से हो जाता है उसके बाद 7 से 14 दिन का समय लगता है कभी-कभी 30 दिन का भी समय लग सकता है आवेदन करने के 7 से 14 दिन के बाद आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हुआ है या नहीं कैसे चेक करें
आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर अभी लिंक हुआ है या नहीं इसको पता करने के लिए आपको वेबसाइट के माध्यम से स्टेटस चेक करना होगा स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया यहां स्टेप बाय स्टेप लिखी है इसे पढ़ें।
- सबसे पहले आप https://myaadhaar.uidai.gov.in इस वेबसाइट पर आ जाएं
- इस्पे आने के बाद Login पर क्लिक करना हैं

- Login पर क्लिक करने के बाद आपको अपने आधार नंबर को लिखना है और कॅप्टचा कोड दर्ज करना है फिर Login with OTP पर क्लिक करना हैं

अब आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा आपको यह देखना है ओटीपी आपके उस मोबाइल नंबर पर आया है जो आपने लिंक करने के लिए अप्लाई किया था यदि ओटीपी आ जाता है तो आप समझ जाइए कि आपका आधार कार्ड से मोबाइल नंबर अपडेट तथा लिंक हो चुका है यही सबसे आसान और रियल तरीका है। इस प्रकार से Aadhar Card Mobile Number Link हो जाएगा.
अंतिम शब्द
Aadhar Card Mobile Number Link . आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें यह जानकारी इस आर्टिकल में दी है और अभी सरकारी एप्लीकेशन काम कर रहे हैं आप आपका आधार कार्ड से यदि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप अभी कर सकते हैं मोबाइल नंबर लिंक करने से संबंधित या अन्य कोई भी योजना से यह दस्तावेज से संबंधित जानकारी चाहिए तो आप कमेंट में लिखकर हमसे पूछ सकते हैं यह आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Post a Comment